मऊ में कांग्रेस महासचिव नासिर हुसैन का भव्य स्वागत, सरकार की नीतियों पर बोला हमला

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सैय्यद नासिर हुसैन का रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी मऊ में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. नासिर हुसैन ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं आज देश की सबसे बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और आगामी पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights