मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना दक्षिण टोला पुलिस ने 15,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मो0 हनीफ को गिरफ्तार किया। हनीफ को मिर्जाहादीपुरा के कलेक्ट्रेट रोड के पास पकड़ा गया। वह अप्रैल माह में 6762 लीटर शराब की बरामदगी के मामले में वांछित था। अभियुक्त के खिलाफ थाना दक्षिण टोला में 49/2025 धारा 60/63/72 EX. ACT व 319(2)/318(4) बी.एन.एस. में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद हनीफ का चालान न्यायालय में किया गया।
मऊ: 15,000 रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त हनीफ गिरफ्तार
Published On:
Date:








