मथुरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, वेटरनरी विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत

By Liberal Media

Updated On:

मथुरा | LIBERAL MEDIA

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं। उनके आगमन पर वेटरनरी विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
राज्यपाल का काफिला विश्वविद्यालय परिसर पहुंचते ही अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल करीब 11 बजे वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights