मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA

मथुरा जनपद के महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी और मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसका सेवन किया। मंगलवार सुबह जब घर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर पांचों के शव बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोटनुमा लेख दीवार पर लिखा मिला है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन में एक वीडियो भी मिला है, जिसमें आत्महत्या किए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस ग्रामीणों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights