मथुरा में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, एक दर्जन लोग घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित नीम गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं और पुरुषों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि गांव में लगे देवी मेले के दौरान बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते भोला और राजपाल पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights