घाटमपुर (कानपुर नगर)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरोह में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मौजूदा ग्राम प्रधान नीरज कुमार और पूर्व प्रधान केवल सिंह कुशवाहा ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी घाटमपुर से शिकायत की है।
ग्राम प्रधान नीरज कुमार का आरोप है कि केवल सिंह कुशवाहा जबरन सिरोह ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वे ग्राम पंचायत सरांय के निवासी हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
वहीं पूर्व प्रधान केवल सिंह कुशवाहा का कहना है कि वे वर्षों से सिरोह के निवासी हैं और राजनीतिक द्वेष के चलते प्रधान ने साजिशन उनका व उनके परिवार का नाम मतदाता सूची से कटवा दिया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है।
एसडीएम घाटमपुर ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। राजस्व टीम द्वारा मतदाता सूची, निवास प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेखों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है








