मस्जिद परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

अहमदाबाद (गुजरात)। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 8 वर्षीय नाबालिग के साथ मस्जिद की छत पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि 23 वर्षीय शख्स बच्चे को नमाज़ सिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया।
सूचना के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे के साथ करीब 20 मिनट तक मस्जिद की छत पर मौजूद रहा। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और नाबालिग के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights