मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर की मूर्तियां ध्वस्त करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्तियों को ध्वस्त कर मलबे में छोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को सौंपा गया।
कांग्रेस ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति की पुनः स्थापना तथा घाटों के सौंदर्यकरण का कार्य काशी के धर्माचार्यों एवं काशीवासियों से विचार-विमर्श के बाद कराए जाने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्रा, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, बीएन सिंह यादव, संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, राकेश मिश्रा, प्रमोद पांडे, बिंदेश्वरी राज, अरुणोद मिश्रा, संतोष गुप्ता, अखलेश पाल, कमल किशोर मिश्रा, शोएब अंसारी, परवेज अहमद, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सईद अंसारी, डॉ. फहाद अली, संतोख सिंह आदि मौजूद रहे।
मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर की मूर्तियां ध्वस्त करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Published On:
Date:








