मऊ के सिपाही की प्रयागराज हत्याकांड में गिरफ्तारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने में तैनात सिपाही सुनील कनौजिया को प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने गुरुवार रात उसे जौनपुर से उस समय दबोच लिया, जब वह घटना के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहा था।
बताया गया है कि सुनील ने 14 फरवरी से अवकाश स्वीकृत कराया था, लेकिन छुट्टी प्रभावी होने से पहले ही बिना थाने को सूचना दिए वह प्रयागराज में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंच गया था।
सूत्रों के अनुसार, नैनी के मड़ौका स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात के दौरान विवाद हुआ। कुछ बारातियों के खाली प्लॉट में शौच करने पर राजेश नामक व्यक्ति ने आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई।
इसी दौरान सिपाही सुनील, जो अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने आया था, मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान वह भी मारपीट में शामिल हो गया। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने नौ नामजद सहित कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights