Mau | Liberal Media
मऊ जनपद के परसपुर इलाके में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय के आगमन से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इस दौरान उन्होंने विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित दिव्यांग छात्र अभिषेक पांडे को सम्मानित करते हुए उसे लैपटॉप वितरित किया।
पूर्व सांसद अतुल राय मऊ पहुंचे, दिव्यांग छात्र को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अतुल राय ने कहा कि अब वे अपने क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं, जिससे कई बड़े नेताओं को परेशानी होना तय है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
भाजपा नेता को सवाल उठाने पर जेल भेजा गया, अत्याचार के खिलाफ खड़े रहेंगे: अतुल राय
मीडिया से बातचीत में अतुल राय ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में उनका कद छोटा है और वे उनसे कहीं बड़े मंत्रियों से टक्कर लेते आए हैं। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में उनका प्रभाव रहा है, लेकिन उन्हें हराने का काम भी उन्होंने ही किया है।








