मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को मोहनलालगंज पुलिस ने परिजनों से मिलाया, पिता ने जताया आभार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मोहनलालगंज, लखनऊ।
मोहनलालगंज कस्बे में भटक रहे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को मोहनलालगंज पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

मंगलवार को कस्बे में एक युवक के इधर-उधर भटकने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अतुल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश और कांस्टेबल विकास जायसवाल ने युवक को संरक्षण में लेकर चौकी पहुंचाया। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने धैर्यपूर्वक उससे जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटों में युवक के परिजनों का पता लगा लिया गया। सूचना पर देवरिया जनपद के भीखनपुर निवासी पिता श्री कृष्ण यादव मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र सुमित मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो बीते रविवार को घर से लापता हो गया था। इस संबंध में देवरिया कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights