मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का ऐलान, 17 फरवरी को लखनऊ घेराव

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए “मनरेगा बचाओ संग्राम” तेज करने की घोषणा की है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपीए-1 सरकार द्वारा लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी और काम के अधिकार को सुनिश्चित किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वर्तमान केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान मनरेगा ग्रामीण भारत की जीवन रेखा साबित हुई थी, लेकिन अब बजट में कटौती और नियमों में बदलाव कर इसे निष्प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।
पार्टी ने बताया कि 3 जनवरी से पूरे प्रदेश में “मनरेगा बचाओ संग्राम” चलाया जा रहा है। पिछले एक माह में प्रदेशभर में 5000 से अधिक चौपालों का आयोजन किया गया तथा 13 फरवरी को सभी 75 जनपदों में पदयात्रा निकाली गई।
कांग्रेस ने घोषणा की कि आंदोलन के दूसरे चरण में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights