मंदिर की सफाई कर रही युवती पर महिलाओं का हमला, पुलिस ने घायल युवती को ही रखा थाने में

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर में जरीब चौकी के पास स्थित एक मंदिर की साफ-सफाई कर रही युवती पर क्षेत्रीय महिलाओं ने हमला कर दिया। बताया गया है कि मंदिर परिसर में अराजकता फैलाने और नशेबाजी करने वाले लोगों को युवती की सफाई रास नहीं आई, जिसके बाद विरोध के नाम पर मारपीट की गई।

आरोप है कि महिलाओं द्वारा युवती की पिटाई किए जाने के बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी मौन बने रहे। मारपीट के दौरान युवती के पास रखे हजारों रुपये भी गायब हो गए। घटना के बाद घायल युवती को पुलिस घंटों थाने में बैठाए रही।

मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights