मलपुरा थाना क्षेत्र में अभियुक्तों की तलाश में गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला किया। पुलिस को घर के अंदर बंद कर दरवाजे पर ताला लगाकर बंधक बनाया गया और मारपीट की गई। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। अतिरिक्त बल के पहुंचे और पड़ोसी की छत से पुलिस टीम को मुक्त कराया। मौके से चार आरोपी गिरफ्तार, एक महिला फरार। घटना से क्षेत्र में हड़कंप, जांच जारी।
आगरा ब्रेकिंग: मलपुरा में पुलिस टीम पर हमला, चार गिरफ्तार
Published On:
Date:








