SHAHJAHANPUR | Liberal Media शाहजहांपुर की मंडी समिति परिसर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आढ़ती व्यापार मंडल की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंडी परिसर में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना रहा।
इस भंडारे के आयोजन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रोमी, अजय गुप्ता, उमाशंकर, निखिल गुप्ता, राधारमन सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। वहीं मनोज और उनकी टीम ने पूरे दिन व्यवस्थाएं संभालते हुए भंडारे को सुचारू रूप से संचालित किया।
आयोजकों ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर समाज में आपसी सहयोग और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए आढ़ती व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया।








