मकर संक्रांति पर ओटनी में विशाल निरंकारी संत समागम, श्रद्धा और सेवा से ओत-प्रोत रहा आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र अंतर्गत ओटनी सत्संग ब्रांच पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। समागम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों निरंकारी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सत्संग का लाभ प्राप्त किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निरंकारी मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस समागम में श्रद्धालुओं के लिए जलपान व भंडारे की भव्य व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान स्वच्छता, सेवा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।

समागम को संबोधित करते हुए गाजीपुर से पधारे राम निवास महाराज ने कहा कि परमात्मा कण-कण में विद्यमान हैं और जो व्यक्ति सच्चे हृदय से उनका स्मरण करता है, उसके जीवन से दुख स्वतः दूर हो जाते हैं। उन्होंने मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि सच्ची भक्ति वही है जिसमें परोपकार, प्रेम और मानवता की सेवा निहित हो।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights