मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने इंदौर की हालिया घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे शहर को बार-बार देश का सबसे स्वच्छ नगर घोषित किया जाता रहा है, इसके बावजूद वहां इस तरह की दुखद घटना होना बेहद चिंताजनक है। रामगोपाल यादव ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इंदौर नगर निगम के मेयर तथा मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद भेड़ों की मौत के मामले पर भी सवाल उठाए। रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आए लोगों को गाड़ियों में बैठाकर भोजन कराया गया था। कार्यक्रम के बाद बचा हुआ खाना फेंक दिया गया, जिसे भेड़ों ने खा लिया और उसकी वजह से उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं से साफ होता है कि आयोजन के बाद अवशेषों के निस्तारण को लेकर कोई गंभीर व्यवस्था








