मैनपुरी: घिरोर पुलिस और सर्विलांस टीम ने व्यापारी से लूट का किया खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मैनपुरी जनपद में घिरोर पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना घिरोर क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट का माल, मोबाइल फोन, एक तमंचा और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरे फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं और उनका आपराधिक इतिहास काफी लंबा बताया जा रहा है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बदमाश पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुके हैं और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।

घटना के खुलासे को लेकर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारी से लूट की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights