मेरठ: यातायात जागरूकता माह के तहत महिलाओं को बांटे गए 125 पिंक हेलमेट

By Liberal Media

Published On:

Date:

यातायात जागरूकता माह जनवरी-2026 के शुभारंभ एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आज मिशिका सोसायटी, यातायात पुलिस और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में बेगम पुल चौराहे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस धारक महिलाओं को 125 पिंक हेलमेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री वी.के. सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी ट्रैफिक श्री राघवेन्द्र कुमार मिश्र, सीओ सुश्री नवीना शुक्ला, श्री अशोक गर्ग, मिशिका सोसायटी के अध्यक्ष श्री अमित नागर एवं उपसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने महिलाओं को ससम्मान हेलमेट पहनाकर यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रभारी टीआई श्री संतोष कुमार सिंह, टीआई श्री लालसा पांडे, टीएसआई श्री महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल बंटी सिंह, कांस्टेबल लखपत यादव, ट्रैफिक एंजल सुश्री अंजलि वर्मा सहित श्री संजय गोयल, डॉ. महेश कौशिक, श्री ऋषि शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights