सिकंदरा, कानपुर देहात। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय समिति के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार पोरवाल ने राजपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबलों के लिए स्कूटी संचालन हेतु 11 हजार रुपये का चेक एनजीओ शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के नाम प्रदान किया। यह चेक राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार और चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से दिया गया।
इस सहयोग से मिशन शक्ति टीमों की गांव-गांव तक पहुंच आसान होगी और महिला संबंधी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने इस पहल के लिए डॉ. पोरवाल का आभार जताते हुए कहा कि स्कूटी का उपयोग महिला अपराधों की रोकथाम, जनजागरूकता अभियान और गश्त में किया जाएगा।
महिला सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, डॉ. अनिल पोरवाल ने दिया आर्थिक सहयोग
Published On:
Date:








