महिला नकाब प्रकरण: सपा महिला सभा ने सौंपा ज्ञापन, बर्खास्तगी व मुकदमे की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला के नकाब को छूने के प्रकरण को लेकर कड़ा विरोध जताया। सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीतीश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद की तत्काल बर्खास्तगी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पद से हटाने की मांग की गई। सपा महिला सभा ने इस घटना को महिलाओं के सम्मान और निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights