कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिरहुन गांव में एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़िता शीला देवी पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे घर पर मौजूद रहने के दौरान पड़ोसियों से कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और घर का कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
महिला का कहना है कि आसपास के लोगों के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ, लेकिन वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।








