अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी खुर्द की ग्राम प्रधान विमलेश ने एक बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनके पति को झांसे में लेकर फर्जी तरीके से जमीन गिरवी रखकर बैनामा करा लिया गया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए जमीन वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह को मजबूर होंगी। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
महिला ग्राम प्रधान ने जमीन हड़पने का आरोप लगाया, आत्मदाह की चेतावनी
Published On:
Date:








