शाहजहांपुर, 30 जनवरी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्वतंत्र छात्र इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका छात्र नेता एवं प्रमुख समाजसेवक तथा महानगर प्रभारी (पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्वतंत्र छात्र इकाई) हर्ष पांडे की रही।
इस मौके पर हर्ष पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए जो त्याग और बलिदान दिए हैं, वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चाहे असहयोग आंदोलन हो या जेल भरो आंदोलन, हर आंदोलन से युवाओं को देशसेवा की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि महात्मा गांधी साधारण वेश में रहकर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर सकते हैं, तो आज का युवा भी अपने कर्तव्यों को निभाकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में स्वतंत्र छात्र इकाई के महानगर प्रचार प्रभारी विवेक कुमार ने भी अपने विचार रखे। साथ ही उपस्थित सभी समाजसेवकों ने समाजसेवा की शपथ ली।
इस अवसर पर सह महानगर प्रभारी उदित सिंह, महानगर महाविद्यालय प्रभारी शिवम सिंह, महानगर विद्यालय प्रभारी अतितोष सिंह, सह महानगर विद्यालय प्रभारी सनी गिरी, सह महानगर विद्यालय प्रभारी हिमांशु वर्मा सहित अनेक समाजसेवक मौजूद रहे।









