नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांत आज भी देश और दुनिया को दिशा दिखा रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से बापू के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
पुण्यतिथि के मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठन और आम नागरिक भी राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे देश में गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने राजघाट पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Published On:
Date:














