महाशिवरात्रि पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, गोपेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा

By Liberal Media

Published On:

Date:

Vrindavan | Liberal Media
वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की विशेष रूप से गोपी स्वरूप में पूजा-अर्चना की गई, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
देश-विदेश में जहां महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं कृष्ण नगरी वृंदावन में यह उत्सव अपनी अनोखी परंपरा के कारण विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि महारास में प्रवेश के लिए भगवान भोलेनाथ ने गोपी रूप धारण किया था। तभी से यहां उन्हें गोपेश्वर महादेव के रूप में पूजा जाता है।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा।
लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights