महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जलगांव नगर निगम से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जीत ने सभी का ध्यान खींचा है। शिवसेना की टिकट पर ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पियूष कोल्हे ने चुनाव जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि ललित कोल्हे सितंबर 2025 में फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए थे और उन्होंने जेल से ही चुनाव लड़ा।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर परिवार की चुनावी सफलता की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर जेल से चुनाव लड़ने और जीतने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।








