मुंबई। महाराष्ट्र में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामलों ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-2025 के दौरान कुल 1,17,369 महिलाएं और नाबालिग लड़कियां लापता दर्ज की गईं।
सरकार की ओर से लिखित उत्तर में बताया गया कि इन मामलों में से 86,228 को पुलिस ने खोज निकाला है, जबकि 31,141 से अधिक महिलाएं और लड़कियां अब भी लापता हैं। आंकड़ों के मुताबिक केवल वर्ष 2024-25 में ही 93,940 महिलाओं के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
इन आंकड़ों ने महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सरकार से ठोस रणनीति की मांग की है, वहीं सरकार का कहना है कि लापता मामलों की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और पुलिस तंत्र को और सशक्त किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मानव तस्करी, पारिवारिक विवाद, सामाजिक दबाव और ऑनलाइन शोषण जैसे कारण भी इन घटनाओं के पीछे हो सकते हैं। महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता, त्वरित पुलिस कार्रवाई और सामुदायिक सहयोग को समय की आवश्यकता बताया जा रहा है।
राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए महिला संगठनों ने भी सख्त कदम उठाने और जवाबदेही तय करने की मांग की है।
महाराष्ट्र में दो वर्षों में 1.17 लाख महिलाएं और नाबालिग लड़कियां लापता
Published On:








