महराजगंज: पुरंदरपुर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, महिला गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज। पुरंदरपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद घायल महिला को तत्काल लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टूरिस्ट बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights