मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में महाअष्टमी के पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर को फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी दिव्य हो गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस दौरान मंदिर को और भव्य बनाने के लिए लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील भी की गई।
महाअष्टमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़
Published On:
Date:








