मगरमच्छ से पिता को बचाने वाले बच्चे सम्मानितमत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता₹51 हजार का वीर बाल पुरस्कार, पीएम ने किया संवाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। मत्स्य मंत्री संजय निषाद बुधवार को आगरा पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मगरमच्छ से अपने पिता की जान बचाने वाले साहसी बच्चे को सम्मानित किया गया। मंत्री संजय निषाद ने बताया कि महामहिम द्वारा बच्चे को वीर बाल पुरस्कार से नवाजा गया, जो गौरवशाली क्षण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं बच्चे से सीधे संवाद कर उसका उत्साह बढ़ाया, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्रतिभाशाली बच्चे को ₹51,000 की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

संजय निषाद ने कहा कि सरकार में हर जाति और हर धर्म को समान अवसर मिल रहा है। यह सम्मान त्रेता युग की उस भावना की याद दिलाता है, जब भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था। आज मोदी, योगी और अमित शाह जैसे नेता निषाद समाज को सम्मान दे रहे हैं, जिससे इतिहास से प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और वीरता—दोनों क्षेत्रों में आगरा का नाम रोशन हुआ है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights