मदरसों में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

By Liberal Media

Published On:

Date:

MAU
Liberal Media

मऊ। जनपद मऊ में 77वां गणतंत्र दिवस मदरसों में पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शहर के खिरीबाग इलाके में स्थित तालीमुद्दीन मदरसे में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया। इस दौरान मदरसे के मौलाना, शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

तालीमुद्दीन मदरसे के अध्यक्ष मुख्तार शिमला ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने तिरंगे की टोपी पहनकर राष्ट्रगान गाया, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मदरसे के मौलाना असद नोमानी ने बच्चों को संविधान की महत्ता और उसके मूल सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी और संविधान के सम्मान व पालन का संदेश दिया।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बच्चों ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “राष्ट्रपिता जिंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights