आजमगढ़ के मुबारकपुर में मदरसा शिक्षक शमसुल हुदा खान के अस्थायी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। आरोप है कि वर्ष 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद उन्होंने भारत के मदरसे से 31 जुलाई 2017 तक वेतन और अन्य लाभ प्राप्त किए।
बताया जा रहा है कि करीब 16 लाख रुपये वेतन के रूप में अवैध रूप से लिए गए। विभागीय मिलीभगत से उन्हें चिकित्सा अवकाश भी स्वीकृत होता रहा और वर्ष 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी गई।
मामले में शासन पहले ही मदरसे की मान्यता रद्द कर चुका है और संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और अधिकारी मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।








