वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में ठंड से बचाने के लिए मां ने 21 दिन के मासूम को रजाई ओढ़ाई, लेकिन वही रजाई उसकी जान की दुश्मन बन गई। पलभर में नन्हा चेहरा हमेशा के लिए शांत हो गया।
जानकारी के अनुसार, बेनीपुर निवासी राहुल के घर हाल ही में पुत्र का जन्म हुआ था। घर में पहली संतान के आने से खुशियों का माहौल था। लेकिन बीती रात राहुल की पत्नी सोना ने बच्चे को दूध पिलाकर सोने के लिए रजाई ओढ़ा दी। जब सुबह देखा गया, तो बच्चा दम घुटने से मृत पाया गया।
परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है और गांव में भी शोक की लहर है।








