Badaun | Liberal Media
बदायूं जनपद में लुटेरी दुल्हन से जुड़ा एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोटी रकम लेकर युवकों की शादी कराने वाली महिला की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शादी के कुछ ही दिन बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार होने की फिराक में एक लुटेरी दुल्हन को समय रहते पकड़ लिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में इस तरह के चार अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है। सभी मामलों में काजल नाम की महिला को मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जो युवकों से मोटी रकम वसूल कर शादी कराती थी और कुछ ही दिनों बाद दुल्हन नकदी व जेवर लेकर फरार हो जाती थी।
जानकारी के अनुसार, ये सभी शादियां पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी काजल नाम की महिला ने कराईं थीं और सभी मामलों में दुल्हन एक ही महिला थी। हर बार शादी के कुछ दिन बाद वह घर से फरार हो जाती थी।








