एलपीएम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया गया नमन

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर।
उपनगर गोला स्थित लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार एवं प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं मंजरी, अदिति वर्मा एवं कविता यादव सहित अन्य विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, संतुलन और सकारात्मकता का पर्व है। पीला रंग बसंत ऋतु का प्रतीक है, जो प्रकृति की समृद्धि और ऊर्जा को दर्शाता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights