गोला, गोरखपुर। नव वर्ष के शुभ अवसर पर उपनगर गोला के सरयू नदी मां शीतला घाट पर गुरुवार को आयोजित सरयू महोत्सव, दीपदान और महाआरती के दौरान एलपीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने घाट किनारे रेत से उकेरकर “अरावली बचाओ” सहित विभिन्न संदेशात्मक दृश्यांकन किए। इसके साथ ही छात्रों ने आकर्षक रंगोली के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत करते हुए सुन्दर कलाकृतियां बनाई।
कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने कला शिक्षक प्रमोद मिश्र और शिक्षिका किरन यादव की देखरेख में अभिनव विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, गौरव पुरंध्र, सुजल, सुमित, साक्षी पटेल, राज विश्वकर्मा और बजरंगी सहित कई कलाकृतियां तैयार की। स्थानीय लोगों ने छात्रों के इस प्रयास की खूब सराहना की।
इस अवसर पर एलपीएम स्कूल के संरक्षक और पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार ने सभी उपस्थित नागरिकों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार, प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा, डॉ. रवि कुमार सभासद वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, महमूद अली, श्रीनिवास मौर्य, राजाराम जायसवाल, किशन व








