लव जिहाद और अश्लील वीडियो मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश का बड़ा बयान

By Liberal Media

Published On:

Date:

Hamirpur | Liberal Media

हमीरपुर में लव जिहाद और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने कड़ा बयान दिया है। बांदा में आयोजित राम कथा के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि संबंधित मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ही जेल भेज दिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “हमने सुना है कि सुमेरपुर में हिंदू समाज जाग रहा है। कभी हम भी सुमेरपुर आएंगे।” उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्ती दिखानी चाहिए और लव जिहाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन ने सहयोग नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। शास्त्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते भविष्य में ऐसे अपराध बढ़ सकते हैं और इसका असर समाज पर पड़ेगा।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights