लव जिहाद व अश्लील वीडियो मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

Hamirpur | Liberal Media

हमीरपुर जनपद में लव जिहाद व धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में मुस्लिम युवक आफान खान द्वारा एक हिंदू युवती का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का प्रकरण सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक आफान खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के पिता मौलाना खान के होटल और आरा मशीन को सीज कर दिया।

आरोपी युवक के पिता मौलाना खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण से जुड़े आर्थिक और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights