लूट की साजिश नाकाम, 4 शातिर गिरफ्तारअवैध असलहा व स्विफ्ट कार बरामदनववर्ष पर इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा। नववर्ष के मौके पर इटावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चल रही सघन चेकिंग के दौरान कोतवाली जसवंतनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 को चाँद मेवात ढाबा के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर आगरा रोड हाईवे पर आरएस मैरिज होम के सामने गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी में आरोपियों के पास से तीन अवैध तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, एक छुरा, लोहे की रॉड, सरिया का टुकड़ा, प्लाई बोर्ड की पट्टी और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने होटल-ढाबों के पास खड़ी गाड़ियों को लूटने की योजना बनाने की बात कबूल की।

गिरफ्तार अभियुक्त शनि कुमार, आकाश कुमार, अनुज कुमार और ऋषि कुमार जनपद मैनपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights