Ghaziabad | Liberal Media
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 67,500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो डंडे, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को लोनी क्षेत्र के लालबाग मंडी के पास स्कूटी सवार एक दुकानदार और उसके नौकर पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया था। दोनों दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोपियों ने डंडों से सिर पर वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और बैग में रखी करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में घायल दुकानदार की तहरीर पर थाना लोनी बॉर्डर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 22 जनवरी 2026 को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटी गई रकम आपस में बांट ली गई थी और कुछ पैसे खर्च भी कर दिए गए थे।








