लूट के इनामिया बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों को लगी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मऊ जनपद में लूट के मामले में फरार चल रहे दो 50-50 हजार रुपये के इनामिया अंतर्जनपदीय बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों इनामिया बदमाशों ने पूर्व में एक सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में कुल 9 बदमाश शामिल थे, जिनमें से अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह एनकाउंटर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल, थानाध्यक्ष और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा देईथान के पास हुआ। मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस, एक बाइक और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं। घटना की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया को दी गई।

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights