लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेला क्षेत्र 08 जोन व 22 सेक्टरों में विभाजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

साल के पहले स्नान पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने संयुक्त रूप से ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया।

प्रशासन द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र को 08 जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभानी होगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights