लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद लेखपाल भर्ती प्रक्रिया को लेकर राजस्व परिषद हरकत में आ गई है। राजस्व परिषद के आयुक्त ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को पत्र लिखकर अधियाचन क्रम में पदों की संशोधित सूचना मांगी है।
पत्र में भर्ती प्रक्रिया के दौरान वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण को विधिवत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें 27 प्रतिशत ओबीसी, 21 प्रतिशत एससी और 2 प्रतिशत एसटी के लिए वर्टिकल आरक्षण का प्रावधान है।













