गोला (गोरखपुर)। बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में डेरवा टीम ने बैरियाखास को पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेरवा टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरियाखास की टीम 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 86 रन ही बना सकी। डेरवा की ओर से पवन ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
मैच का शुभारंभ चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट आज देश का प्रमुख खेल बन चुका है और गांव स्तर से ही प्रतिभाएं आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार गांव-गांव खेल मैदान और स्टेडियम का निर्माण करा रही है।
मैच में अंपायरिंग राजन सिंह और विक्की सिंह ने की, जबकि उदघोषणा रंजीत शुक्ला और सत्येंद्र तिवारी द्वारा की गई।














