LDA का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई भवन ध्वस्त व सील

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA
राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए गए निर्माणों पर सख्त कदम उठाए गए।
जानकारी के अनुसार बिजनौर स्थित मॉड गैलेक्सी सिटी में LDA ने बुलडोजर चलाकर 9 अवैध रो-हाउस भवन ध्वस्त कर दिए। ये निर्माण करीब 9500 वर्गफीट क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए थे।
वहीं गुड़म्बा क्षेत्र में 19 अवैध रो-हाउस भवनों को सील किया गया, जबकि ठाकुरगंज में 3 अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर भी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के मुताबिक सभी निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे थे। LDA की अलग-अलग जोन की टीमों ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।
LDA ने संकेत दिए हैं कि पुराने लखनऊ के नक्खास और हैदरगंज क्षेत्रों में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights