लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला (गोरखपुर)।
कड़ाके की ठंड के बीच श्री सेठ लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट गोला के तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। नगर क्षेत्र की असहाय महिलाओं, वृद्धजनों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को कंबल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर राम शरण दास जी महाराज ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा ही मानव जीवन की सार्थकता है। ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार ने बताया कि यह ट्रस्ट स्व. सेठ लक्ष्मी प्रसाद की स्मृति में समाजसेवा के उद्देश्य से गठित किया गया है और वर्षों से जनसेवा में सक्रिय है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभासद, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights