लठामार होली मेला को लेकर मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, बेहतर व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura

Liberal Media

बरसाना कस्बे में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली मेला को लेकर मंडलायुक्त डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में इस बार होली मेला की तैयारियां पूर्व की अपेक्षा और बेहतर करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मंडलायुक्त डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बरसाना की लठामार होली विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। ऐसे में कस्बे की साफ-सफाई, जगह-जगह रंगोली, स्वागत द्वार और रंग-बिरंगी लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राधारानी मंदिर के पट अधिक समय तक खुले रखें जाएं ताकि श्रद्धालु अधिक संख्या में दर्शन कर सकें। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करें। मेला अवधि में ई-रिक्शा के रेट निर्धारित किए जाएं और बाइक संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए। ब्रह्मांचल पर्वत की साफ-सफाई के साथ घटिया गुलाल व रंग की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights