लापता दो वर्षीय मासूम का चार दिन बाद भी सुराग नहीं

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली जनपद में दो वर्षीय मासूम के लापता होने के चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्चे की मां ने एक फकीर पर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर एसओजी समेत कई टीमें लगाकर तलाश तेज कर दी है।

परिजनों की सूचना पर घर के पास तालाब और आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घर के पास कटे बाल और सिंदूर मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है, जिसको लेकर तंत्र-मंत्र के लिए मासूम को गायब किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। मामला जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पिछवारा गांव का है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights