लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोमती नगर में स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और कई केंद्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन और उनका संघर्ष आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेशा लोकतंत्र और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का उदाहरण है।
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल केवल अटल जी को ही समर्पित नहीं है, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी विचारधारा को भी यह स्थल प्रदर्शित करता है। इसमें तीनों महापुरुषों की भव्य मूर्तियां, थीम आधारित दीर्घाएं, डिजिटल माध्यम से अटल जी के भाषण और कविताओं की प्रस्तुति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा के स








